मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, पीएम मोदी भारत मंडपम पहुंचे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, पीएम मोदी भारत मंडपम पहुंचे

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, पीएम मोदी भारत मंडपम पहुंचे

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज शुरू हो रही है। दो दिवसीय ये बैठक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित हो रही है। बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोड़ो, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अधिकतर शीर्ष नेता भारत मंडपम पहुंच चुके हैं।


आज दोपहर साढ़े तीन बजे से बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, करीब साढ़े चार बजे बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का अध्यक्षीय भाषण होगा। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे बड़ी बैठक है, जिसमें 11 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक का एजेंडा 'मिशन 370 प्लस' है।

पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ नेता इस लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर मंथन करेंगे। अधिवेशन शुरू होने के साथ ही बीजेपी के दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पहला प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत बनाने की दिशा में किए जा रहे उसके प्रयासों का जिक्र होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें