
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में है और कई अभियान चला रखा हैं। अब बीजेपी ने 'दीवार लेखन' कार्यक्रम का आज से शुभारंभ कर दिया है । इस अभियान की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के चिह्न 'कमल' को दीवार पर बना कर की है।
जेपी नड्डा ने सोमवार को लोधी कॉलोनी स्थित मेहरचंद मार्केट से दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की है। जेपी नड्डा ने अभियान की शुरूआत करते हुए दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया। जेपी नड्डा ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आत्मसात कर इसे सफल बनाएं।
इस दौरान जे.पी. नड्डा ने कहा, उन्होने कहा कि देश भर में हमारा दीवार लेखन का कार्यक्रम शुरू हो रहा है।हमारा प्रयास है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े। जनता से हमारी विनम्र अपील है कि देश में फिर से मोदी सरकार बने जिससे देश में स्थिरता के साथ विकास हो।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अभियान के माध्यम से हमारी भारत की जनता से अपील है कि वर्ष 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने। ताकि देश में स्थिरता के साथ विकास हो। देश में समावेश करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आगे ले जाएं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2014 और 2019 में भरपूर आशीर्वाद दिया था। पिछले 10 साल में देश में विकास के नए आयाम शुरू हुए। भारत ने दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए छलांग लगाई। इसी छलांग को तीव्र गति से आगे ले जाना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

