
भोपाल। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (उम्र 46 वर्ष) की टीम में कुल 65 नेता शामिल हैं। कुछ युवाओं को मौका जरूर दिया गया है पर अधिकतर की उम्र राष्ट्रीय अध्यक्ष से अधिक है। टीम में कुल 13 उपाध्यक्ष हैं, इनकी औसत आयु 63 वर्ष है।
टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की औसत उम्र 56 वर्ष है। वहीं, 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं, इनमें से दो के उम्र के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई, बाकी 14 नेताओं की औसत उम्र 50 वर्ष है। टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. नागराज सर्वाधिक 75 वर्ष के हैं। वहीं, 35 वर्ष के डॉ. हेमंग जोशी को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है।
राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी की उम्र 40 वर्ष है। वहीं, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनाए गए बिहार के ऋतुराज सिन्हा उम्र 45 वर्ष के है। राष्ट्रीय सचिव संगीता यादव भी 45 वर्ष की हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

