मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Logo
National

बीजेपी: ‘नवीन’ टीम में कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल के सोशल मीडिया पर फ़ॉलोअर्स सर्वाधिक, दीपक म्हस्के से तो महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी आगे

18 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी: ‘नवीन’ टीम में कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल के सोशल मीडिया पर फ़ॉलोअर्स सर्वाधिक, दीपक म्हस्के से तो महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी आगे
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में सोशल मीडिया के फ़ॉलोअर्स के मामले में कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल सबसे आगे हैं। उनके फेसबुक पर 10 M (1 M का मतलब 10 लाख) फ़ॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर 1.8 M और ट्विटर पर 12.1 M फ़ॉलोअर हैं।


राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया फेसबुक पर 9.4 M फ़ॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर 1 M और ट्विटर पर 4.7 M फ़ॉलोअर हैं। स्मृति ईरानी के फ़ॉलोअर्स की संख्या भी अच्छी है। उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर क्रमशः 5.5 M, 1.6 M और 12.1 M फ़ॉलोअर हैं।


सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के के सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स की संख्या अपेक्षाकृत बहुत कम है। उनके फेसबुक पर 13 K (1 K का मतलब 1 हजार ) और इंस्टाग्राम पर 3112 फ़ॉलोअर्स हैं। दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से आते हैं। इनसे अधिक फ़ॉलोअर्स छत्तीसगढ़ की ही रूपकुमारी के हैं। वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें