सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

आयोध्या जाने वालों का सम्मान करेंगे बीजेपी कार्यकर्ता, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश में होगी भव्य, बीजेपी की बड़ी बैठक में फैसला

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई

N
डेस्क रिपोर्टर

दिल्ली। अयोध्या में होने वाले भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में भव्य तरीके से मनाने जा रही है। इसके लिए देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा जाएगा। संदेश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य तरीके से मानने और इस दिन अपने क्षेत्र, वार्ड ,विधानसभा में दीपावली जैसा उत्सव मनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव और अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को दिल्ली में हुई बीजेपी आलाकमान की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अगले 2 महीने तक 25 जनवरी से 25 मार्च तक भारतीय भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान करेंगे। साथ ही उनकी हर संभव सहायता भी बीजेपी के कार्यकर्ता करेंगे। इसके अलावा बूथ लेवल पर सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण में भाजपा और आरएसएस की योगदान को लोगों तक पहुंचाएंगे।

इसके साथ-साथ यह भी तय किया गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तमाम कार्यक्रमों में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल जरूर होंगे ,लेकिन इसमें बीजेपी का झंडा नहीं लगाया जाएगा। सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर का झंडा लगाया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें