गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में हुआ ब्लास्ट, 35 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में हुआ ब्लास्ट, 35 लोगों की हुई मौत

बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में हुआ ब्लास्ट, 35 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
ढाका, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रविवार देर रात बांग्लादेश के चटगांव में  शिपिंग कंटेनर डिपो में एक बड़े हादसे की घटना सामने आई है। यहां रविवार यानी 4 जून, देर रात  भीषण आग लग गई। जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। बतादें कि मरने वालों में 5 दमकल कर्मी है। वहीं   300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। सरकारी चतग्राम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए माचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि, इस घटना में अब तक कुल  35 शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया है। 

बतादें कि,  ये घटना चटगांव के सीताकुंड उपजिले के कदमरासुल इलाके के बीएम कंटेनर डिपो में देर रात हुआ। चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी नूरुल आलम के अनुसार, कंटेनर डिपो में शनिवार रात करीब 9 बजे आस पास आग लगी थी। जिसके बाद फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारी इस आग को बुझाने में जुट गए थे, इसी दौरान देर रात लगभग 11:45 बजे एक तेज धमाका हुआ जिसके बाद  आग अचानक से फैल गई। कंटेनर में केमिकल होने की वजह से आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर तक फैलती गई। ये धमाका इतना  तेज हुआ था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई पड़ी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें