सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

पटना सिविल कोर्ट में हुआ ब्‍लास्‍ट, 4 पुलिसकर्मी हुए घायल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पटना सिविल कोर्ट में हुआ ब्‍लास्‍ट, 4 पुलिसकर्मी हुए घायल

पटना सिविल कोर्ट में हुआ ब्‍लास्‍ट, 4 पुलिसकर्मी हुए घायल

N
डेस्क रिपोर्टर
पटना, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बड़ी खबर बिहार से सामने आई है। राजधानी पटना में। मौजूद सिविल कोर्ट में अचानक से धमाका हो गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बतादें कि इस घटना में  घायल हुए पुलिसवालों में एक दारोगा भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, अगम कुआं थाने की पुलिस से विस्‍फोटक बरामद किया गया था। इस विस्‍फोटक को कोर्ट को दिखाने के लिए सिविल कोर्ट में लाया गया था।

वहीं इस विस्‍फोटक को कोर्ट के एक कमरे में रखा गया था। जहां कुछ ही देर बाद कोर्ट के एक रूम में रखा हुआ विस्‍फोटक ब्‍लास्‍ट हो गया। इस धमाके में वहां मौजूद 4 पुलिसवाले चपेट में आए। इनमें से एक दारोगा भी शामिल थे। बतादें की दारोगा की हालत गंभीर है।  इलाज के लिए उन्हें PMCH भेजा गया है। बाकी के  दो घायल पुलिसकर्मियों का इलाज भी PMCH में किया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें