गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

गोपालगंज में हुआ बम धमाका, एक की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गोपालगंज में हुआ बम धमाका, एक की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

गोपालगंज में हुआ बम धमाका, एक की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

N
डेस्क रिपोर्टर
गोपालगंज, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां अचानक से बम का बड़ा धमका हो गया। यह घटना पटाखा बनाते वक्त हुई वहीं इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही हैं।

बम ब्लास्ट का ये हादसा गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में हुआ। इस बम विस्फोट में मारे गए शख्स की पहचान अलीम मियां के तौर पर की गई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही गोपालगंज के एसपी के साथ साथ  कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें