मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

कोलकाता में बूजी करेगा 10 मिनट के अंदर शराब की आपूर्ति

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोलकाता में बूजी करेगा 10 मिनट के अंदर शराब की आपूर्ति

कोलकाता में बूजी करेगा 10 मिनट के अंदर शराब की आपूर्ति

N
डेस्क रिपोर्टर
कोलकाता, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अब आपको शराब लेने के लिए लाइन में लगने को जरूरत नही पड़ेगी। इसके साथ अपको इसके लिए घंटों का इंतज़ार भी नही करना होगा। बतादें कि, हैदराबाद में स्थित एक स्टार्टअप ने कोलकाता में मात्र 10 मिनट के अंदर अंदर शराब की आपूर्ति करने की सेवा शुरू की जा रही है। इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संचालित ब्रांड बूजी ने अपने एक बयान में यह सेवा शुरू करने की बात कहते हुए जानकारी दी कि, वह 10 मिनट के अंदर ही शराब पहुंचाने की एक ऐसी सेवा शुरू करने जा रहें जिसका देश का पहला ऑनलाइन मंच होगा। 

इस बयान के अनुसार, बूजी को इस त्वरित आपूर्ति सेवा के लिए पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। अपको बतादें कि बूजी एक आपूर्ति एग्रीगेटर मंच है,  जो कि शराब की नजदीकी दुकानों से उत्पाद लेकर उपभोक्ता के पास पहुंचाने का काम करता है। कंपनी का कहना है कि इस त्वरित सेवा के लिए नवाचारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भी यूज किया गया है। 

बूजी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेकानंद बलिजेपल्ली का कहना है कि, ‘प्रौद्योगिकी के उन्नत यूज करने से शराब कि आपूर्ति और उपयोग से जुड़ी तमाम तरह कि आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।’ इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के द्वारा दिए गए बयान में बोला गया है कि, पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी मिलने के बाद से पूर्वी महानगर में यह सेवा शुरू हुई है।  अपकी जानकारी के लिए बतादें कि बूजी एक डिलीवरी एग्रीगेटर है। जो ऑर्डर मिलने के बाद दुकान से शराब उठाता है और डिलीवर करने जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें