शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

भाजपा सीईसी बैठक में 50 प्रतिशत सीटों पर हुआ मंथन, आज हो सकता है नामों का ऐलान

01 मार्च, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भाजपा सीईसी बैठक में 50 प्रतिशत सीटों पर हुआ मंथन, आज हो सकता है नामों का ऐलान

भाजपा सीईसी बैठक में 50 प्रतिशत सीटों पर हुआ मंथन, आज हो सकता है नामों का ऐलान

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। मिशन 2024 में जुटी बीजेपी लगातार उम्मीदवारों को लेकर मंथन में जुटी है। इसी के मद्देनजर गुरुवार रात करीब 11 बजे बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर बैठक शुरू हुई। ये बैठक देर रात तक चलती रही। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक पार्टी | ऑफिस दिल्ली में शुरू हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उनके साथ जेपी नड्डा और अमित शाह मौजूद रहे। इनके अलावा राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम मोहन यादव समेत अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल हुए।


बीजेपी की इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तराखंड, गोवा, झारखंड, दिल्ली, त्रिपुरा, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 150 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार 1 मार्च को को जारी कर सकती है।


बताया जा रहा है कि पार्टी की कोशिश है कि 10 मार्च तक 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएं। इससे पहले उम्मीदवारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बीजेपी नेतृत्व की बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस मीटिंग में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार-मंथन हुआ। इस दौरान प्रत्येक सीट पर 3-3 नाम को लेकर पैनल तैयार किया गाया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें