सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। तमिलनाडु (Tamilanadu) के कुन्नूर (Coonoor) में हुए सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) के साथ शहीद हुए उनके सलाहकार ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर (Brigadier L.S. Liddar) का दिल्ली कैंट (Delhi Cant) के बराड़ स्क्वायर (Brar Square) में आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर लिड्डर की पत्नी गीतिका उस ताबूत को चूमती रही जिसमे उनके पति का पार्थिव शरीर रखा हुआ था। इसके बाद अपने बहाददुर पिता बेटी आशना ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। 

 


जिसने भी भारत के इस वीर सपूत के अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखी वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। ब्रिगेडियर  लिड्डर की पत्नी ने कहा, 'वो एक बहुत अच्छे पति थे, हमारी बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। पति का जाना मेरे लिए बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन एक सैनिक के पत्नी होने के नाते यह चाहती हूं कि उन्हें हस्ते हुए एक अच्छी विदाई दी जाए। जिंदगी बहुत लंबी है। इसके बाद गीतिका पूरे समय तिरंगे को सीने से लगाकर खड़ी रहीं।
 

बेटी आशना ने कहा, मेरे पिता मेरे होरो थे और बेस्ट फ्रेंड थे। पिता मेरे सबसे बड़े मोटिवेटर थे। वो मेरे साथ 17 सालों तक रहे। उनकी अच्छी यादों के साथ हम आगे जिएंगे। यह पूरे देश का नुकसान है।' ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम विदाई देने तीनो सेनाओं के प्रमुख भी पहुंचे थे।

बतादें, ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर के पार्थिव शरीर को आज सुबह आर्मी के बेस अस्पताल (Army Base Hospital) से शंकर विहार (Shankar Vihar) में उनके आवास ले जाया गया था। इसके बाद दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें