मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
National

रेल किराया को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या है सरकार की नई नीति

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रेल किराया को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या है सरकार की नई नीति

रेल किराया को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या है सरकार की नई नीति

N
डेस्क रिपोर्टर

1 फरवरी यानी अगले हफ्ते को पेश होने वाले बजट 2022 में रेल गाड़ी के किराये को लेकर सरकार बड़ी राहत दे सकती है। कोरोना महामारी से परेशान भारतीय रेल यात्रियों को सहूलियत देने के लिए आने वाले बजट में रेल किराये में किसी भी प्रकार के बदलाव नहीं होने की उम्‍मीद की जा रही है। इस मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकार माल भाड़े और यात्रा के किराये में बढ़ोतरी करने के बदले रेलवे के खर्चे को पूरे करने के लिए अलग से बजट में फंड का प्रावधान करने का सोच रही हैं। कोरोना महामारी से प्रभावित 2021- 2022 में भी रेलवे माल कि ढुलाई से होने वाली आय में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। 


दिसंबर 2019 में रेलवे ने अलग से एक आदेश जारी किया था जिसमे यात्रियों के किराये में 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से अब तक यह किराया स्थिर बना हुआ है। वहीं, सरकार ने साल 2014 के बाद से बजट के जरिये यात्रा और माल ढुलाई के किराये में किसी भी प्रकार कि वृद्धि नहीं की है। रेल बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने बताया कि, इस साल भी रेल का किराया बढ़ाने के पीछे कोई तर्क नहीं है। इसके साथ ही हम लोगों पर अतिरिक्‍त बोझ नहीं डाल सकते। 

 
बतादें कि, हर साल भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को किराये पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है। जिसकी भरपाई के लिए उसे मालभाड़े में बढ़ोतरी करनी पड़ती है। यही वजह है कि, भारत सबसे ज्‍यादा रेल माल भाड़ा वसूलने वाले देशों में से एक है। इसका नुकसान भी खदु रेलवे ही उठता है, क्‍योंकि बढ़ते किराए के कारण माल ढुलाई में उसकी हिस्‍सेदारी लगातार कम होते जा रही हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें