
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में अपना 8वां बजट पेश किया। इस बार बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही, टैक्सपेयर्स को राहत, निवेश को बढ़ावा देने और नए रोजगार के अवसर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
महिला उद्यमियों के लिए दो नई योजनाएं
सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए दो नई योजनाओं की घोषणा की।
✅ पहली योजना:
5 लाख महिलाओं को अगले 5 साल तक टर्म इंश्योरेंस लोन मिलेगा।
इससे वे उद्यमिता की दुनिया में आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
✅ दूसरी योजना:
SC/ST की वे महिलाएं जो पहली बार उद्यमिता में कदम रख रही हैं, उन्हें सरकार आर्थिक मदद देगी।
इसका मकसद महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके बिजनेस को बढ़ावा देना है।
इन योजनाओं को 'स्टार्टअप इंडिया' और 'मुद्रा योजना' जैसी सरकारी स्कीमों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि महिलाओं को ज्यादा फायदा मिल सके।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

