गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

कुछ ही देर में पेश होगा बजट 2025, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं

01 फ़र, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कुछ ही देर में पेश होगा बजट 2025, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं

कुछ ही देर में पेश होगा बजट 2025, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। अब से कुछ ही देर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। इस खास मौके पर उनकी दिन की शुरुआत काफी व्यस्त रही।

सुबह 8:45 बजे: उन्होंने अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
इसके बाद: वह राष्ट्रपति भवन गईं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी।
राष्ट्रपति ने पारंपरिक रूप से उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
फिर: वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचीं, जहां कैबिनेट की बैठक में बजट को अंतिम मंजूरी दी गई।

इस बार भी बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा, जैसा कि पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट में किया गया था। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि यह बजट आम जनता, कारोबारियों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या खास लाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें