रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

मणिपुर में मामला : मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम मोदी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मणिपुर में मामला : मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम मोदी

मणिपुर में मामला : मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम मोदी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पीएम मोदी ने कहा कि ये घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 


पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की घटना से दुखी हूं। माताओं-बहनों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएंगे। ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार होना पड़ा है। सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करें। माताओं-बहनों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा, इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने या किसी भी राज्य सरकार में राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था और बहनों का सम्मान प्राथमिकता है। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।


दरअसल, मणिपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाने की घटना सामने आई है। यह मामला 4 मई का है। राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में यह घटना हुई है। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। राज्य में ढाई महीने से ज्यादा समय से हिंसा जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें