N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। CBSE Term 1 Result : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) क्लास 10 और 12 वीं के टर्म वन का रिजल्ट घोषित करेगा। माना जा रहा है इसी सप्ताह 16 फरवरी के आसपास परीक्षा परिणाम आ सकता है। ये रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in aur cbse.gov.in पर कक्षा 10 और कक्षा 12 वीं के टर्म वन के अंक ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने टर्म - 2 के लिए परीक्षा तारीख का किया है ऐलान
सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड एक्जाम के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल,2022 से शुरु होगी।
स्टूडेंट्स को है टर्म-1 रिजल्ट का इंतजार
यहां बता दें कि सीबीएसई अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की कोई तारीख जारी नहीं की है। हालांकि विभिन्न समूहों पर जहां शिक्षक, विशेषज्ञ और सीबीएसई से जुड़े स्टाफ से मिले इनपुट के अनुसार परीक्षा परिणाम 16 फरवरी तक आने की संभावना है। सीबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम दोपहर 12 बजे और कक्षा 10 वीं के परिणाम शाम 4 बजे तक घोषित कर सकता है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद ये रहेगी प्रक्रिया
सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट 2022 में किसी भी छात्र छात्रा को फेल,पास या कंपार्टमेंट घोषित नहीं किया जाएगा। सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट में छात्रों के विषयानुसार अंक लिखे होंगे। फेल या पास नहीं। फैल पास रिपीट या कंपार्टमेंट की घोषणा फायनल रिजल्ट यानी सीबीएसई-टर्म 2 के कंबाइंड रिजल्ट में की जाएगी।
इस तरह देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.inc.in पर विजिट करें
- Cbse 10th term 1 result 2022 or cbse 12th result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नया पेज खुलेगा।
- यहां रोल नंबर,स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ टाइप करें।
- रिजल्ट आपके सामने होगा।
- रिजल्ट डाउन लोड कर के प्रिंट ले सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

