बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

बीजेपी मुख्यालय में जारी हैं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित सहित कई दिग्गज बैठक में मौजूद

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजेपी मुख्यालय में जारी हैं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित सहित कई दिग्गज बैठक में मौजूद

बीजेपी मुख्यालय में जारी हैं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित सहित कई दिग्गज बैठक में मौजूद

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) मीटिंग दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हो रही है। इस मीटिंग में पीएम मोदी, अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस सहित अन्य कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 25 सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी। बीजेपी यूपी की 25 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा जल्दी ही कर सकती है। इस सूची से बीजेपी के कई बड़े चेहरों के भविष्य का फैसला होगा। किसे टिकट मिलेगा, किसका टिकट कटेगा, इसका फैसला संभवतः आज हो जाएगा।

भाजपा ने अबतक कितने उम्मीदवारों का किया एलान

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक चार सूचियां घोषित की हैं और इनमें वह 291 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

बता दें कि 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। चार जून को नतीजे आएंगे। आमचुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। भाजपा ने अकेले दम 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें