
नई दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। ये बैठक दो दिनों तक चलेगी जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।
दरअसल आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार और रविवार को होने है। इस बैठक में पार्टी की कोशिश औपचारिक रूप से चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले अधिक से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर मंथन पूरा कर लेने की होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्यों में शामिल हैं।
आपको बता दें 2023 के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। मिजोरम में 17 दिसंबर को, छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी, मध्य प्रदेश में 6 जनवरी, राजस्थान में 14 जनवरी और तेलंगाना में 16 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं, बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 79 प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

