मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

केंद्र सरकार कि घोषणा: 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के लोग लगवा सकते है बूस्टर डोज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्र सरकार कि घोषणा: 10 अप्रैल से 18 साल  से अधिक उम्र के लोग लगवा सकते है बूस्टर डोज

केंद्र सरकार कि घोषणा: 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के लोग लगवा सकते है बूस्टर डोज

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। इसी बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार यानी आज एक बड़ी घोषणा की है। अब 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोग कोरोना की वैक्सिन लगवा सकते है। सरकार की ओर से जारी हुई जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग निजी टीकाकरण केंद्र जाकर वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।

 
 
बतादें कि, साकार का यह पहला बड़ा कदम है जब कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर आने का डर है। केंद्र सरकार ने इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की अनुमति दे रखी थी।

 
वहीं कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए सरकार ने शर्त भी रखी है। शर्त के अनुसार, सिर्फ वहीं लोग वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते है जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। साथ ही जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनो  खुराक 9 महीने पहले लगवाई होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें