सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन ने किया विश्वास मत हासिल, पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष में 29 मत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन ने किया विश्वास मत हासिल, पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष में 29 मत

झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन ने किया विश्वास मत हासिल, पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष में 29 मत

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रांची। झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। विधानसभा में हुए बहुमत परीक्षण में सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विरोध में 29 मत। विश्वास मत के दौरान सरयू राय तटस्थ रहे जबकी निर्दलीय अमित यादव विधानसभा नहीं पहुंचे।


इसी के साथ ही जेएमएम रामदास सोरेन और बीजेपी के इंद्रजीत महतो विधानसभा नहीं पहुंचे। घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन किडनी की समस्या के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में उनता इलाज चल रहा है।


विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को उस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसका कोई खाता-बही नहीं हैं। जबकि बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही का ईडी ने 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें