शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

श्रीनगर। बुधवार को कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने के साथ अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, घाटी में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी जारी रहने और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।


न्यूनतम तापमान श्रीनगर में शून्य डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.5 और लेह में माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


जम्मू में 8.5, कटरा में 7.2, बटोटे में 1.5, बनिहाल में 0.3 और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, बर्फबारी हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें