बुधवार, 20 मई 2026
Logo
National

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में नहीं किया सहयोग: अमित शाह

19 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में नहीं किया सहयोग: अमित शाह
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर में मंगलवार को हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा नक्सल मुक्त अभियान में हर राज्य में वहां की सरकारों का सहयोग मिला, पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सहयोग नहीं किया। 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सल मुक्त अभियान में तेजी आई। घोषित तिथि 31 मार्च 2026 के पहले ही देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। इसके बाद 19 में 2026 की तिथि बस्तर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन बस्तर के संपूर्ण विकास की परिकल्पना को लांच किया जा रहा है। 

 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा बस्तर में नक्सली मुक्त अभियान के दौरान कुल 200 सुरक्षा कैंप बनाए गए थे, अब बस्तर नक्सली मुक्त हो चुका है। पहले चरण में 200 में से 70 कैंप को शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) में तब्दील किया जा रहा है। इसमें से एक का उद्घाटन किया जा चुका है। सेवा डेरा के माध्यम से सरकार बस्तर के हर घर तक दस्तक देगी। 


अमित शाह ने कहा कि सेवा डेरा में बैंकिंग की सुविधा के साथ अन्य डिजिटल सेवाएं और केंद्र और राज्य की 371 योजनाओं का फायदा लोगों को मिलेगा। इसमें कौशल प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित होगा स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। एक ही छत के नीचे विकास के सारे काम उपलब्ध होंगे। शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शाहिद केंद्र सरकार के अधिकारी मौजूद रहे। 


बस्तर के विकास में महिलाएं भी बनेगी भागीदार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर के विकास में यहां की महिलाएं भी भागीदार बनेंगी। इनको डेयरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाएं इस डायरी तक दूध पहुंचाएंगी। दुग्ध उत्पादन के लिए उन्हें गाय और भैंस उपलब्ध कराए जाएंगे। 6 माह में बस्तर संभाग में डेयरी का बड़ा नेटवर्क बनेगा। 


हिंसा से किसी का विकास नहीं हो सकता

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सली मुक्त हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजना बनाई गई है। गृह मंत्रालय के वैज्ञानिकों ने रोड मैप बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा किसी बात का समाधान नहीं है। हिंसा से किसी का विकास नहीं हो सकता है। नक्सलवाद गरीबी की वजह से फैला इस भ्रांति को शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा दूर करेगा। 


 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें