मंगलवार, 26 मई 2026
Logo
National

पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ

26 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है। X पर पोस्ट कर लिखा हैकि 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्रसेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के साथ आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव, डिजिटल क्रांति और वैश्विक नेतृत्व के नए आयाम स्थापित किए हैं। डिजिटल इंडिया से गांव-गरीब तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हुई, तो अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्र प्रथम की भावना से गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति (GYAN) के उत्थान तक, सीमाओं की सुरक्षा से नक्सल व आतंक मुक्त भारत के निर्णायक परिणाम तक, भारत ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आज भारत वैश्विक मंचों पर निर्णायक नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भारत को विश्वास, विकास व वैभव के प्रतीक के रूप में देख रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए पीएम मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का सभी प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें