गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

01 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनको वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जारी विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, उपलब्धियों, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी। साथ ही प्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल वातावरण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। 


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के संबंध में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इसके अलावा 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें