गुरुवार, 06 अगस्त 2026
Logo
National

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व सीआर पाटिल से नई दिल्ली में की मुलाकात

06 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व सीआर पाटिल से नई दिल्ली में की मुलाकात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। प्रदेश के विकास और संबंधित विभागों से जुड़े कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। 


मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को और गति देने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।


मंत्री सीआर पाटिल से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से जल शक्ति से संबंधित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी जताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें