गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में अधिकारियों संग की बैठक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में अधिकारियों संग की बैठक

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में अधिकारियों संग की बैठक

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों के मुद्दे पर सोमवार को दिल्ली में एमपी के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।


अब तक एमपी के 29 छात्र यूक्रेन से लौटे
बैठक के दौरान यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों की वापसी पर चर्चा हुई। सीएम ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि वे लगातार छात्रों के अभिभावकों के संपर्क में हैं। दिल्ली के लिए दो फ्लाइट और कल मुंबई के लिए एक फ्लाइट आएगी।  अधिकारियों ने सीएम को बताया कि अब तक मध्यप्रदेश के 29 छात्र भारत आ चुके हैं। सोमवार शाम को छात्र वापस आए है।

अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, यूक्रेन से लौटने वाले बच्चों के अविभावकों से अधिकारी सदासयता और संवेदनशीलता से बात करें। भारतीय एंबेसी से सतत संपर्क में रहें। भारत आने पर बच्चों के रुकने और उनके प्रदेश में जाने की समुचित व्यवस्थाएं की जाए, बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये।

4 दिनों से लगातार काम कर रहा है कार्यालय
बयादें, पिछले 4 दिनों से दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय 24x7 काम कर रहा है और प्रत्येक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली कार्यालय सीएमओ के लगातार संपर्क में है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें