मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
Logo
National

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति

07 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहां भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है। यह भूमि प्रभु श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भेंट की गई कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। जिससे आस्था और श्रद्धा को जन-जन तक जोड़ने का कार्य निरंतर हो रहा है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें