शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

5 से 15 आयु वर्ग के बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
5 से 15 आयु वर्ग के बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

5 से 15 आयु वर्ग के बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर

दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। 15 साल से 18 साल के बीच किशोर और किशोरियों को टीकाकरण शुरु होने के बाद अब उससे नीचे के बच्चों को टीकाकरण की तैयारी है। इसको लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने विशेषज्ञों से चर्चा के बाद कहा है कि अब जल्द 15 साल से नीचे के बच्चों का टीकाकरण होगा।


5 से 15 साल आयु वर्ग के बच्चों को होगा टीकाकरण
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार जल्द से जल्द 5 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरु किया जाऐगा। हालांकि उन्होने कहा है कि विशेषज्ञों ने अभी इसको लेकर कोई सिफारिश नहीं दी है, लेकिन हमारा प्रयास है कि जल्द इस आयु वर्ग का वैक्सीनेशन हो। 

बच्चों को कब टीका देना है विशेषज्ञ लेंगे फैसला
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार कब और किस आयु वर्ग को कब और किसा आयु वर्ग को टीके की खुराक देना है इसका फैसला वैज्ञानिकों के समूह की सिफारिश के आधार पर लिया जाता है। हमने एक सप्ताह के भीतर एहतियाती समूह के लिए उसकी सिफारिश को लागू किया था। 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी उसकी सिफारिश मिलने पर उसे निश्चित रुप से लागू किया जाऐगा। उन्होने कहा उम्मीद है जल्द ही इस पर फैसला हो जाऐगा। देश में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान पिछले महिने शुरु हुआ था। पिछले साल जुलाई अगस्त में सीरो सर्वेक्षण में पता चला कि 67 फीसदी बच्चों में भी एंटीबॉडीज बनीं और बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दिए।

15-18 वर्ष आयु के 75 फीसदी बच्चों को टीकाकरण हो चुका
मंडाविया के अनुसार देश में  15-18 वर्ष आयु वर्ग के 75 फीसदी बच्चों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है। इसके अलावा 96 फीसदी लोगों को पहली डोज व 77 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया से आगे निकल चुका है। यही कारण रहा कि हम तीसरी लहर से बच गए क्योंकि भारत ने 96 फीसदी आबादी को पहली खुराक दे दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें