रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

2 से 6 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना का टीका, कोवोवैक्स का ट्रायल हुआ शुरू

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
2 से 6 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना का टीका, कोवोवैक्स का ट्रायल हुआ शुरू

2 से 6 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना का टीका, कोवोवैक्स का ट्रायल हुआ शुरू

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अब तक किशोरों के लिए ही वैक्सिनेशन की अनुमति दी गई थी पर अब 2 से लेकर 6 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए भी कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा बनाई गई कोवोवैक्स (Covovax) को ट्रायल के लिए 2 से 6 साल की उम्र के 230 बच्चों को दे दी गई। इन बच्चों को कोवोवैक्स की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अब इन्हें कोवोवैक्स की दूसरी खुराक 21 दिनों बाद दी जाएगी। कोवोवैक्स का ट्रायल मई तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद 2 साल से ऊपर के सभी बच्चों को कोवोवैक्स वैक्सीन दी जाएगी।


बतादें कि, देश के अलग-अलग हिस्सों के कम से कम10 अस्पतालों में ट्रायल के दौरान इन बच्चों को कोवोवैक्स वैक्सीन लगाई गई है। कोवोवैक्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहां कि, देश के 10 अस्पतालों में सबसे कम उम्र के बच्चों पर वैक्सिन का ट्रायल किया गया है। भारत में यह कोवोवैक्स का एडवांस ह्यूमन ट्रायल है।


बच्चों पर कोवोवैक्स के फेज 2 और फेज 3 का ट्रायल अगस्त में शुरू हुआ था। वैक्सीन के इस ट्रायल में लगभग 920 बच्चे भाग ले रहे हैं। इनमें 12 से 17वर्ष के 460 बच्चे, तो 7 से लेकर 11 साल के 230 बच्चे और 2 से 6 साल के 230 बच्चे शामिल हैं। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट के अलावा भारत बायोटेक भी 2 से 6 साल के बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल कर रहा है। किशोरों पर वैक्सीन के सुरक्षा के सभी पहलुओं से सुनिश्चित हो जाने के बाद ही सीरम इंस्टीट्यूट को 7 से 11 साल के बच्चों पर परीक्षण करने की मंजूरी दी गई हैं। जिसके बाद अब 2 से लेकर 6 साल के बच्चों पर इसका ट्रायल कर रहे हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें