
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskभोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सोमवार को 15 से 18 साल के बीच के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण और हेल्थ केयर वर्कर्स , फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लोग जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है को बूस्टर डोज के लिए गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइंस के अनुसार, 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण 3 जनवरी, 2022 से शुरू किया जाएगा और इन्हें केवल कोवैक्सिन ही लगाई जाएगी।
वहीं हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर जिन्हें वैक्सीन के दो डोज लग चुके है उन्हें 10 जनवरी से बूस्टर डोज दिया जाएगा। बूस्टर डोज उन्हें दी जाएगी जिसके दूसरे डोज में 90 दिनों का अंतर होगा। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कॉमरेडिडिटी के साथ, जिन्हें कोविड -19 वैक्सीन की दो खुराक लग चुकी हैं, डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी, 2022 से उन्हें बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इन्हें भी दूसरी और तीसरी डोज के बीच कम से कम 90 दिनों का अंतर रखना होगा।
यह होंगे नियम
सभी हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वॉकर और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है ऐसे लोग Co-Win अककॉउंट के माध्यम से बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।
बूस्टर डोज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
15 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी लोग Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जिनका जन्म वर्ष 2007 या उससे पहले है, वे पात्र होंगे।
15 वर्ष 18 वर्ष के बीच वाले से पहले डोज के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
15 वर्ष 18 वर्ष की आयु वर्ग वालों सिर्फ कोवैक्सिन की डोज दी जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

