शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड आज हो रही खत्म, कोर्ट में होगी पेशी

01 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड आज हो रही खत्म, कोर्ट में होगी पेशी

सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड आज हो रही खत्म, कोर्ट में होगी पेशी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 1 अप्रैल को 11 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली सीएम की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज केजरीवाल को दिल्ली कोर्ट में पेश करेगी। ईडी ने 28 मार्च को अदालत से सीएम केजरीवाल की एक सप्ताह की रिमांड का अनुरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की ही रिमांड देने का फैसला लिया था। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि एक अप्रैल को दिन में 11 बजे अदालत में पेश करना होगा। सूत्रों की मानें तो ईडी अब सीएम केजरीवाल के रिमांड की मांग नहीं करेगी और ऐसे में अब उन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। सीएम केजरीवाल को कोर्ट से पेशी से पहले कोर्ट से बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।


सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि 21 मार्च की रात को ईडी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 22 मार्च को कोर्ट को पेश किया गया, जहां पर अदालत ने सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जांच में सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन ईडी के आधारों पर नहीं, जिसके लिए एजेंसी उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध कर रही है।  

कैलाश गहलोत को भी ईडी ने भेजा समन

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल के समेत अब तब आम आदमी पार्टी के टॉप शीर्ष नेता जेल में हैं। इस बीच अब एक और नेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, दिल्ली के गृह और ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को 30 मार्च ईडी ने शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। इसके बाद कैलाश गहलोत ईडी के समन पर जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें