मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

हवाई संकट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सीएम डॉ. मोहन यादव ने सराहा

01 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हवाई संकट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को सीएम डॉ. मोहन यादव ने सराहा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्लाई दुबई एयरलाइंस की उड़ान में हवाई संकट के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद साहसिक निर्णय लेकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की सराहना की है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कैप्टन मच्छार ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा की भारत सहित पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।


मुख्यमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार को भारत माता का सच्चा वीर सपूत बताया और कहा कि उनकी वीरता भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के मूलमंत्र को भी चरितार्थ करती है। उन्होंने बाबा महाकाल से कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें