मंगलवार, 01 सितंबर 2026
Logo
National

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय

01 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय है। पीएम मोदी के संकल्प से भारत विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में गिना जाने लगा है। 


अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व की सभी अनिश्चतताओं और चुनौतियों के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। 


सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रहा है। जनकल्याणकारी योजनाएं और जनहितैषी गतिविधियां देश में आर्थिक समृद्धि बढ़ा रही हैं। साथ ही भारत की वैश्विक स्तर पर भी कीर्ति और प्रसिद्धि में भी वृद्धि हो रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें