रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाक़ात, पुरी ने राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शुक्रवार को उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े उनके मंत्रालय से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी आवासन और शहरी कार्य योजनाओं में प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे। केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपने मंत्रालय से संबंधित सभी प्रकरणों में राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री पुरी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पुरी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री पुरी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें