मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री मोदी संग गंगा आरती में शामिल हुए सीएम शिवराज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री मोदी संग गंगा आरती में शामिल हुए सीएम शिवराज
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बनारस, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन सोमवार को बनारस में गंगा आरती में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीएम चौहान विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों ने बनारस के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की। विशेष साज-सज्जा से आकर्षण का केंद्र बने घाट की विवेकानंद क्रूज जाकर अतिथियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ललिता घाट में अलकनंदा क्रूज में सवार होकर भी अतिथि गंगा घाट रवाना हुए। अस्सी घाट पर मां गंगा की महाआरती हुई इस मौके पर अतिथि संत रविदास घाट भी पहुंचे।


 
 
 
बनारस में कॉनक्लेव में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बनारस में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आमंत्रित राज्यों के मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में राज्य बेस्ट प्रोजेक्ट्स और नवाचारों से अवगत कराएंगे। इसके अलावा कॉन्क्लेव में प्रतिभागी राज्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रीय उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन भी देंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन भी करेंगे।
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें