
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को नई सहकारिता नीति का ड्राफ्ट सौंपा। उन्होंने शाह से भोपाल आने का निवेदन भी किया है।
गृह मंत्री से हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि राज्य में नई सहकारिता नीति बनाई जा रही हैं और इसके लिए व्यापक पैमाने पर नीति आयोग और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की आय सहकारिता के माध्यम से किस तरह बढ़े इसके लिए पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि भोपाल में सहकारिता सम्मेलन किया जाएगा, इसके लिए गृह मंत्री शाह को भोपाल आने का निमंत्रण दिया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गृह मंत्री से नक्सलवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। प्रदेश के 3 जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी नक्सलवाद से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हमने नक्सलवाद को रोक कर रखा है, लेकिन जब महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक्शन लिया जाता है तो मध्यप्रदेश में निकसलि सक्रिय होने लगते है। इस समस्या का समाधान करने लिए CRPF बटालियन की मांग की है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

