रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

सीएम शिवराज ने कहा - अखिलेश आज के 'औरंगजेब' है और 'दंगाई ही सपाई है', अखिलेश को समझाया 'BABA' का मतलब

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम शिवराज ने कहा - अखिलेश आज के औरंगजेब है और दंगाई ही सपाई है, अखिलेश को समझाया BABA का मतलब

सीएम शिवराज ने कहा - अखिलेश आज के औरंगजेब है और दंगाई ही सपाई है, अखिलेश को समझाया BABA का मतलब

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रण अब गरमा गया है। ताबड़तोड़ चुनावी दौरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार मैदान में पूरा जोर लगाए हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी उत्तर प्रदेश के रण में लगातार तूफानी दौरे जारी है। शिवराज चुनावी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। शिवराज सिंह चौहान की छवि चुनावी मैदान में एक तेज तर्रार नेता की है। वे चुनावी मैदान में हमलों के जरिए इसे और मजबूत करते दिखते हैं।

 


अखिलेश को बताया औरंगजेब
देवरिया के रामपुर खरगाना विधानसभा में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जम कर निशाना साधते हुए उनकी तुलना औरंगाबाद से करदी। मुख्यमंत्री ने कहा, अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा। शिवराज ने कहा यह मैं नहीं कह रहा, ये तो अखलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, औरंगजेब ने भी तो यही किया था अपने बाप शाहजहां को ही जेल में बंद कर दिया था। भाइयों का कत्ल किया। मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि जितना अपमान मेरा अखिलेश ने किया दुनिया में किसी ने नहीं किया।

सपा वालों को बताया दंगाई
मुख्यमंत्री शिवराज ने सपा वालो को दंगाई बताते हुए कहा, इसमें क्या शक है सपाई ही दंगाई है। अब भी यह सिद्ध हो रहा है, आतंकवादियों का साथ देने वाले अगर कोई है तो, वह सपा ही है यह बात स्पष्ट है। मुझे तो आश्चर्य लगता है वह इन प्रश्नों का उत्तर नहीं दे रहे हैं वह खुद इधर-उधर की बात कर रहे हैं। 
 

BABA का मतलब समझाया
अखिलेश के काका और बाबा वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार पटलवार करते हुए उन्हें BABA का मतलब समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा : 
B - Brave निडर, साहसी, बाहुबलियों और माफियाओं को नेस्तनाबूद करने वाले।
A - Active दिन और रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं, हमेशा सक्रिय रहते।
B - Brilliant कुशाग्रबुद्धि, बुद्धिमान, फटाफट फैसले लेते हैं और गड़बड़ करने वालों को बुलडोज़र से नेस्तनाबूद कर देते हैं।
A - Attentive उत्तरप्रदेश के रखवाले, माफियाओं से जनता की रक्षा करने वाले।

ये हैं हमारे बाबा!

किसी माई के लाल में दम नहीं जो दंगा कर दे
सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, ये (सपा) दंगा पार्टी थी और आज योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं बताओ...? किसी माई के लाल में हिम्मत है जो यूपी में दंगा कर दे। सारे दंगाई या तो जेल में है या फिर इस दुनिया में ही नहीं है। सपा की सरकार में पुलिस आजम खान की भैंस ढूंढने का काम करती थी और आज जब हमारी सरकार है तो पुलिस अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही है।

कांग्रेस है घोटाले वाली पार्टी
कांग्रेस पर हमला बोल हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा,  कांग्रेस में इतने घोटाले हुए की उन घोटालों को गिना नहीं जा सकता। एक के बाद एक, अनेकों घोटाले किए। ये घोटाले वाली पार्टी, आतंक का राज स्थापित करने वाली पार्टी है। सीएम ने कहा, जिन के राज में मां और बहनों का सम्मान सुरक्षित नहीं था वह पार्टी कभी उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती। 

बीजेपी कार्यकर्ता को महत्व देती है : सीएम शिवराज
बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, ये गरीब का बेटा दिन और रात आपकी सेवा करने वाला कोई ऐसा उम्मीदवार सपा में बन सकता है क्या...? या भारतीय जनता पार्टी है जो कार्यकर्ता को महत्व देती है। नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री है क्या कभी उनके परिवार का किसी का भी नाम आपने राजनीति में सुना क्या...? अटल जी, आडवाणी जी उनके परिवार का कोई राजनीति में है क्या...?? लेकिन यह परिवारवादी लोग मैं, तो नाम सुनकर हैरान रह गया "सपा का मतलब सारा परिवार"

सपा का मतलब पूरा परिवार : सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री ने 'सपा' का मतलब 'सारा परिवार' बताते पूरे परिवार के नाम गिनाए : मुलायम सिंह यादव जी तीन बार मुख्यमंत्री रहे, सांसद उसके बाद अखिलेश जी, रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव,तेज प्रताप यादव,शिवपाल यादव,अंशुल यादव, संध्या यादव, मृदुला यादव, अजंट सिंह यादव, प्रेमलता यादव, सरला यादव, आदित्य यादव, अनुराग यादव, बिल्लू यादव,मीनाक्षी यादव और बंदना यादव। सीएम शिवराज सिंह ने कहा, पूरा का पूरा खानदान ही पदों पर बैठा है। ये लोग उत्तर प्रदेश को खा गए।
 

मोदी और योगी किसी को भूखा नहीं रहने देंगे
मुख्यमंत्री शिवराज ने जनता से कहा क्या सपा, कांग्रेस, बसपा के राज में गरीब लोगों को फ्री में अनाज राशन मिलता था? योगी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, चिंता मत करना गरीब बहनों और भाइयों कोरोना आ जाए या कोई और बीमारी आ जाए, मोदी और योगी किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। हर घर फ्री राशन देने का चमत्कार किया तो मोदी जी और योगी जी ने किया। बाकी सरकार तो केवल अपना घर भरने का काम करती थी। मोदी जी और योगी जी की सरकार का संकल्प है की, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के हर एक घर में पीने का पानी पाइप लाइन बिछाकर और हर घर में टोंटी वाला नल लगाकर दिया जाएगा। पानी भरने घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका काम लगातार जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें