मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

सीएम योगी ने की अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम योगी ने की अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री

सीएम योगी ने की अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री

N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज, काफी चर्चा में है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार और डॉ मानुषी छिल्लर अभिनीत की फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर करने की घोषणा की हैं। गुरुवार यानी 2 जून को लखनऊ के लोकभावन में स्थित ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री योगी के साथ उनकी कैबिनेट के लिए अक्षय की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। 

मुख्यमंत्री योगी को फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने फिल्म की तारीफ़ करते हुए कहा कि, इस फिल्म को  सभी को देखना चाहिए। क्योंकि यह फिल्म भारत के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करती है। सीएम ने कहा कि यह फिल्म बेहद अच्छी बनी है और लोग इसे परिवार के साथ जा कर देख सकते हैं।

बतादें कि,  मुख्यमंत्री शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते वह कानपुर देहात के दौरे पर थे। जिसके चलते वह स्क्रीनिंग में थोड़ी देर से पहुंच पाएं, पर उनकी कैबिनेट ने इस फिल्म को पूरी देखी। सीएम योगी ने स्क्रीनिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, यह फिल्म एक  पारिवारिक है। साथ ही इसे सभी को देखना भा चाहिए। उन्होंने फिल्म को लेकर कहां कि,  फिल्म काफी अच्छी बनी है। इस फिल्म में इतिहास से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र किया गया है। जिसे आज कल के युवाओं को समझना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें