रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

CM योगी, राम मंदिर समेत इन्हें मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में आई यूपी पुलिस

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM योगी, राम मंदिर समेत इन्हें मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में आई यूपी पुलिस

CM योगी, राम मंदिर समेत इन्हें मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में आई यूपी पुलिस

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने सीएम योगी के साथ साथ श्री राम मंदिर और एसटीएफ चीफ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को ईमेल के जरिये मिली है। बताया जा रहा है कि ई-मेल भेजने वाले शख्स ने खुद को ISI से जुड़ा बताया है। उधर इस मामले में सुशान्त गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस एक्शन में आ गई है, जांच चल रही है।


भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि कल मुझे जुबेर अहमद के नाम से मेल आया था। जिसमें श्री राम मंदिर, सीएम योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही मेल में देवेंद्र तिवारी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। देवेंद्र तिवारी ने बताया कि इसको लेकर सुशान्त गोल्फ सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले जो मामले हुए थे उसमें भी अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है,इस मामले में भी सिर्फ आश्वासन दिया गया है।


देवेंद्र तिवारी ने कहा कि मेरी सुरक्षा को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसा लग रहा है कि मेरी हत्या के बाद ही ये लोग जागेंगे। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक, यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बीती 27 दिसंबर की शाम 7:37 बजे के करीब भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के ईमेल पर मैसेज आया था। इसके बाद लखनऊ पुलिस के साथ ही यूपी एसटीएफ ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दें, 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इससे पहले इस तरीके की धमकी यूपी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें