गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

केरल के शराब ब्रांड जवान के खिलाफ शिकायत, कहा-यह रक्षा बलों का अपमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केरल के शराब ब्रांड जवान के खिलाफ शिकायत, कहा-यह रक्षा बलों का अपमान

केरल के शराब ब्रांड जवान के खिलाफ शिकायत, कहा-यह रक्षा बलों का अपमान

N
डेस्क रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम, (आईएएनएस)। केरल सरकार के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें राज्य के एक सार्वजनिक उपक्रम द्वारा उत्पादन रम के बेहद लोकप्रिय ब्रांड जवान के नाम पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही मांग की गई है कि इसे बदला जाना चाहिए, क्योंकि यह रक्षा बलों का अपमान है।


शिकायतकर्ता ने पहले टैक्स डिपार्टमेंट से संपर्क किया और शिकायत की। बाद में इसे राज्य आबकारी विभाग को भेज दिया गया, जो सूत्रों के अनुसार इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। केरल सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम त्रावणकोर शुगर्स एंड केमिकल्स का गठन 1937 में हुआ था। यह केरल के अलाप्पुझा जिले के मन्नार में स्थित है। 


शुरुआत में, यह चेन्नई स्थित एक प्रमुख निजी कंपनी के अधीन था। लेकिन 1974 में केरल सरकार ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और डिफेंस कैंटीन के लिए रम के एक ब्रांड जवान का उत्पादन शुरू किया। 2002 तक कुछ कारणों की वजह से इसका उत्पादन बंद कर दिया गया, लेकिन 2008 में इसे फिर से शुरू किया गया। जवान रम को अब आईएमएफएल और राज्य द्वारा संचालित केरल स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन बीयर के एकमात्र थोक विक्रेताओं के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। जवान रम की बाजारों में 750 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 700 रुपये है।


--आईएएनएस

पीके/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें