सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

तमिलनाडु में रविवार के दिन रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन, कॉलेजों की परीक्षा होगी ऑनलाइन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
तमिलनाडु में रविवार के दिन रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन, कॉलेजों की परीक्षा होगी ऑनलाइन

तमिलनाडु में रविवार के दिन रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन, कॉलेजों की परीक्षा होगी ऑनलाइन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
चेन्नई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 23 जनवरी को तमिलनाडु में कंपलीट लॉकडाउन की घोषणा की है।  चेन्नई में कोरोना के कुल 6,76,147 मामले हैं। वर्तमान में यहां 62,007 एक्टिव मरीज है। वहीं 20 दिसंबर को 8,011 लोग संक्रमण से ठीक हुए है।

उधर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य भर के कॉलेजों के लिए सभी सेमेस्टर परीक्षाएं 1 फरवरी से 20 फरवरी के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।
उधर कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार ने वीकएंड कर्फ्यू लागू किया था, लेकिन अब इसे हटा लिया गया है। हालांकि रात का कर्फ्यू हर रोज रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच जारी रहेगा। राज्य सरकार का यह फैसला तब आया है जब प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटों में 47,754 नए संक्रमित मिले है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें