रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे बने नए अध्यक्ष

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे बने नए अध्यक्ष

24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे बने नए अध्यक्ष

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले, जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्तूबर को वोट डाला था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। 


वहीं चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव में धांधली की शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है और चुनाव में धांधली की शिकायत की है। सोज ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सोज ने कहा- हमने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है। सलमान सोज ने अपने पत्र में यह भी कहा कि नियमों के मुताबिक पोलिंग एजेंट को समरी सीट मिलनी चाहिए जो अथॉरिटी की तरफ से नहीं प्रभावित किया गया।


उधर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला पत्र लीक होने को शशि थरूर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीईए को लिखा एक आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज के स्पष्टीकरण से अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है न कि बांटने के लिए, चलो आगे बढ़ते हैं।


बता दें, करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें