शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

कोरोना से स्वस्थ हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना से स्वस्थ हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

कोरोना से स्वस्थ हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस )। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से सोनिया गांधी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम सर गंगा राम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें डाक्टरों द्वारा घर पर आराम करने की सलाह दी गयी है।

दरअसल सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समन जारी किया गया है। उनसे 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को भी कहा है।

सोनिया गांधी को इससे पहले 8 जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था।

--आईएएनएस

एमएसके/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें