बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, सूची में एमपी के किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, सूची में एमपी के किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं

कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, सूची में एमपी के किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इन उम्मीदवारों को अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सीटों पर उतारा गया है। तीसरी सूची में एमपी के किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं है।

इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी हैं। कुल अब तक पार्टी ने 139 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषित किए थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें