रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

कांग्रेस के नए चैप्टर की शुरुआत, पार्टी मजबूत होने का सिलसिला शुरू : शशि थरूर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कांग्रेस के नए चैप्टर की शुरुआत, पार्टी मजबूत होने का सिलसिला शुरू : शशि थरूर

कांग्रेस के नए चैप्टर की शुरुआत, पार्टी मजबूत होने का सिलसिला शुरू : शशि थरूर

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में हार के बाद शशि थरूर जहां एक तरफ भावुक नजर आए, तो वहीं उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई भी दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नए चैप्टर की शुरुआत होने जा रही है, कांग्रेस के मजबूत होने का सिलसिला शुरू हो चुका है।


शशि थरूर को चुनाव में 1,072 वोट हासिल हुए, हालांकि इस दौरान वह और उनका खेमा चुनावी प्रिक्रिया पर सवाल उठाता भी नजर आया। लेकिन अपनी हार को स्वीकार कर थरूर आगे बढ़ चुके हैं।


उन्होंने कहा, कांग्रेस के नए चैप्टर की शुरुआत होने जा रही है, कांग्रेस के मजबूत होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब हम यहां से आगे की ओर बढ़ेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हो गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस मजबूत होती जाएगी। मजबूत भारत के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।


चुनाव प्रक्रिया पर संदेह के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, पार्टी के चुनाव प्राधिकरण पर मैंने कभी संदेह नहीं जताया। मैं असहमति के लिए उम्मीदवार नहीं था, बल्कि बदलाव के लिए उम्मीदवार था। मल्लिकार्जुन खड़गे की विजय, कांग्रेस की विजय है।


खड़गे के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, उनकी जीत के बाद उन चुनावों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, जिन्हें कांग्रेस को लड़ना है, कार्यकर्ता जाग गए हैं, वे उत्साहित हैं।


चुनाव में खड़गे को 7,897 वोट मिले और थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।


--आईएएनएस

एमएसके/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें