शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, राहुल गांधी चुने जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

08 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, राहुल गांधी चुने जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, राहुल गांधी चुने जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद I.N.D.I.A. ब्लॉक विपक्ष की भूमिका अदा करने की तैयारियां शुरू कर दी है। I.N.D.I.A. ब्लॉक के पार्टियों और नेताओं के बीच बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है। आज शनिवार, 8 जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में दिल्ली के अशोक होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलुाई गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी को नेता विपक्ष चुना जा सकता है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी चुनाव नतीजों पर चर्चा करेगी। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। शनिवार शाम संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक होगी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होटल अशोक में कांग्रेस नेताओं के लिए डीनर का भी आयोजन करेंगे।


समाजवादी पार्टी के सांसदों से मिलेंगे अखिलेश

वहीं, समाजवादी पार्टी की भी बैठक होनी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए सांसदों से मुलाकात करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हारी गई सीटों की समीक्षा होगी और इसके लिए सभी प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। चुनावों की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीटिंग की जानकारी दी जाएगी। 5.30 बजे कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में होगी। शाम 7 बजे होटल अशोक में डिनर होगा।


शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में नई मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा गया है। संपादकीय में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया था, लेकिन 2024 में कांग्रेस ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। भाजपा कम से कम नौ राज्यों से निष्कासित हो गई है और तमिलनाडु, पंजाब, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, पुड्डुचेरी और चंडीगढ़ में भाजपा खाता नहीं खोल सकी।


कमलनाथ की रणनीति

कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और बाहर निकलने के बाद कहा कि वे चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। तेजस्वी चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद यानी 5 जून को प्लेन में नीतीश कुमार के साथ बैठे नजर आए थे। इसके साथ ही तमिलनाडु के सीएम और इंडिया अलायंस के सहयोगी दल डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। 


संजय राउत का नरेंद्र मोदी पर तंज

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। राऊत ने कहा कि मोदी जी बहुत बुजुर्ग नेता हैं। वह भगवान के अवतार हैं। काशी पुत्र और गंगा पुत्र हैं। उनके पास बहुमत नहीं है, फिर भी उनका कहना है कि 240 का आंकड़ा बड़ा है। हमने कहा है कि पहले आप सरकार बना लें, फिर हम बनाएंगे। उनकी तीसरी कसम लेने की बहुत इच्छा है, उन्हें यह लेने दें, इसके बाद हम भी चौथी कसम लेंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें