बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

दिल्ली में फूटा कोरोना बम, 700 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, देश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ रहा संक्रमण

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में फूटा कोरोना बम, 700 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, देश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ रहा संक्रमण

दिल्ली में फूटा कोरोना बम, 700 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, देश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ रहा संक्रमण

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जाने लगी है। हालांकि महाराष्ट्र गुजरात में XE वैरीअंट के 2 मामले सामने आने के बाद पिछले 2 दिनों में देश में कोई केस नहीं मिला। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस वैरीअंट से सावधान रहें। कोरोनावायरस दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है। 


दिल्ली सरकार का कहना है कि यहां संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को दिल्ली में 700 से ज्यादा संक्रमित मिले। दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों में कोरोना का मानो विस्फोट ही हो गया, जिसमें दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने नए मामलों पर निगरानी रखने की सलाह दी। 

दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में टीचर और स्टूडेंट पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से बाकी स्टूडेंट्स को छुट्टियों पर भेज दिया गया। नोएडा और गुरुग्राम में भी करोना के रोजाना मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस के 299 नए केस मिले थे। इससे पहले मंगलवार को 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यानी पिछले दिन से 50% ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली में संक्रमण की संख्या बढ़कर 18 लाख 66 हजार 881 हो गई है। कोरोनाव के चलते 2 साल के दौर में स्कूल में ऑफलाइन पढ़ाई ही हो रही थी। अब स्कूल खुलने के हफ्ते भर बाद कैम्पसों में संक्रमण की रिपोर्ट आने से शिक्षा विभाग और पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई है।

कोरोना के बढ़ते केस के चलते दिल्ली में नई कोविड गगाइडलाइंस जारी की जाएगी। ये गगाइडलाइंस आज को जारी की जाएगी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के मामले थोड़े बढ़े हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है, इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझे पिछले कुछ दिनों में कुछ स्कूलों से रिपोर्ट मिली है, जहां माता-पिता ने अपने बच्चों की पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी थी। शिक्षा विभाग शुक्रवार को इस संबंध में स्कूल को दिशा निर्देश जारी करेगा। हम दिल्ली के लिए भी नहीं गाइडलाइन जारी करने पर विचार कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें