गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में दूसरे दिन भी 1 लाख पार हुए कोरोना के केस, मिले 141986 मरीज, 285 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में दूसरे दिन भी 1 लाख पार हुए कोरोना के केस, मिले 141986 मरीज, 285 की हुई मौत

देश में दूसरे दिन भी 1 लाख पार हुए कोरोना के केस, मिले 141986 मरीज, 285 की हुई मौत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। शनिवार को देश में कोरोना के 1 लाख 41 हजार 986 नए मरीज मिले और 285 लोगों ने संक्रमन से अपनी जान गंवाई है। उधर पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण से 40 हजार 895 लोग ठीक हुए है। देश में अब कुल संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 3 करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 हो गया है। वहीं मारने वालों का कुल आंकड़ा 4 लाख 83 हजार 463 पर पहुंच गया है। वर्तन में देश में 4 लाख 72 हजार 169 एक्टिव केस मौजूद है।


27 राज्यों में 3071 omicron संक्रमित
तीसरी लहर में यह दूसरा दिन है जब कोरोना ने 1 लाख के आंकड़े को पार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Omicron के 3,071 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,203 ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना की रिकवरी दर घटकर 97.30 प्रतिशत हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले
राज्यों की बात करें तो शनिवार को सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए है। यहां 40,925 नए संक्रमित मिले है। इसके बाद बंगाल में 18,213 और फिर दिल्ली में 17,335 संक्रमित मिले है। 

मुंबई सबसे संक्रमित शहर
शहरों की यदि बात करें तो मुंबई में कोरोना से सबसे ज्यादा खराब हालत है। लगातार दूसरे दिन यहां कोरोना ने 20 हजार के आंकड़े को पार किया है। शुक्रवार के दिन मुंबई में संक्रमण के 20 हजार 971 मामले दर्ज हुए है, वहीं 6 लोगों से कोरोना से दम भी तोड़ा है। वहीं 8,490 लोग स्वास्थ भी हुए है। इसके एक दिन पहले यह 20,181 केस दर्ज किए गए थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें