सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

बिहार में कोरोना के मामले पहुंचे 1000 के पार, पटना में मात्र 13 प्रतिशत लोगों को लगी बूस्टर डोज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिहार में कोरोना के मामले पहुंचे 1000 के पार,  पटना में मात्र 13 प्रतिशत लोगों को लगी बूस्टर डोज

बिहार में कोरोना के मामले पहुंचे 1000 के पार, पटना में मात्र 13 प्रतिशत लोगों को लगी बूस्टर डोज

N
डेस्क रिपोर्टर

पटना, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलो की रफ्तार रुकने का नाम नही ले रही है। इसी बीच राजधानी पटना के साथ बिहार भर में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेज होते जा रहा है। शुक्रवार यानी 1 जुलाई की शाम तक पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश से कोरोना के कुल 179 मामले दर्ज किए गए। इनमें सिर्फ पटना से ही 103 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें सबसे चौकाने वाली बात यह है कि, पटना में 18 साल से लेकर 59 साल के आयु के सिर्फ 13 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना कि बूस्टर डोज लगी है।  


बता दें कि यहां कोरोना के मामलों की बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए शनिवार यानी 2 जुलाई को महाअभियान की शुरुआत हुई। पटना के 65 केंद्रों, जिनमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत केंद्रों में टीके लगाए जाने है। बता दें कि शुक्रवार यानी 1 जुलाई को आए कोरोना के 179 मामलों में से 103 सिर्फ पटना में मिले थे। इसके बाद बांका के कोरोना के 16 मामले दर्ज हुए तो भागलपुर में 9, दरभंगा में 6 और मधुबनी में 6 कोरोना के मरीज पाए गए है।


वहीं बिहार में कुल सक्रिय मामलों को देखे तो यह 1000 के पार जा चुके है। प्रदेश में कोरोना के कुल 1029 एक्टिव मामले है जिसमें से पटना में कुल 650 एक्टिव केस है। इसके बाद भागलपुर में 56, गया में 36, मुजफ्फरपुर में 34, बांका में 32 और दरभंगा में 24 कोरोना के मामले है


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें