शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

फिर बढ़े कोरोना के मामले, पीछले 24 घंटे आए 3205 नए केस, 31 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
फिर बढ़े कोरोना के मामले, पीछले 24 घंटे आए 3205 नए केस, 31 की हुई मौत

फिर बढ़े कोरोना के मामले, पीछले 24 घंटे आए 3205 नए केस, 31 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना ने अपनी रफ्तार एक बार फिर तेज करली है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3205 नए मामले सामने आए। वहीं 31 मरीज़ों की जान गई। बतादें कि देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 19,509 तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान 2802 मरीज़ ठीक हुए। तो पिछले दो दिनों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही थी। पर अब एक बार फिर से एक दिन में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगभग साढे छह सौ की बढ़त हुई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.71 प्रतिशत दर्ज की जा रही है। इसी बीच कोरोना से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है।     मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना  के 1,414 नए मामले दर्ज किए गए है।  यह एक दिन पहले की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत ज्यादा है। बतादें की अब संक्रमण दर घटकर 5.97 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार यानी 3 मई को कोरोना कि वजह से एक मरीज की जान गई। नए मामलों के साथ, दिल्ली में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 18,87,050 तक पहुंच चुकी है। 

मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 182 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं एक मरीज की इससे मौत हुई। मुंबई से ही 100 मामले सामने आए है। इसके बाद  अब महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या 78,78,175 पहुंच चुकी है। वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,845 हो गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें